एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन बातों पर जरूर दें ध्यान, वरना बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Published on: December 30, 2024

The Khabar Xpress 30 दिसम्बर 2024। आजकल भारत के लगभग हर घर में एक व्यक्ति ऐसा होता ही है, जिसे डायबिटीज की शिकायत होती है। बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के चलते इंसान को डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी तक डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल सका है। ऐसे में डायबिटीज को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी इस बीमारी का शिकार हैं, तो आपको इसके बारे में जरूरी बातों का पता होना चाहिए। डायबिटीज से जुड़ी इन बातों के बारे में संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ के डॉ के.एल. शर्मा अधिक जानकारी दे रहे है।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

डायबिटीज के मरीजों को ये बातें पता होनी चाहिए

शरीर में पोषक-तत्वों की कमी

कई लोगों के शरीर में विटामिन-बी12, डी, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक-तत्वों की कमी होती है। इन न्यूट्रिएंट्स की कमी के पीछे की वजह डायबिटीज हो सकती है। अगर आपकी बॉडी में कोई भी तत्व कम है, तो डाइट में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

diabetes
  •  विटामिन-बी12 शरीर में होमोसिस्टीन को कम करने में मदद करता है। यह एक अमीनो एसिड है, जो शरीर में सूजन को बढ़ाने का काम करता है। शरीर में सूजन होने पर डायबिटीज की समस्या होने के चांस बढ़ जाते हैं।
  •  विटामिन-डी शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इससे भी सूजन को कम किया जा सकता है।
  •  मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज को सेल तक पहुंचाने का काम करता है। इस प्रोसेस में कमी आने पर भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है।  
  •  जिंक और आयरन की मदद से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है। अगर शरीर में इन जरूरी पोषक-तत्वों की कमी है, तो डायबिटीज समेत कई अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment