एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लंबे समय तक सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग है नुकसानदेह ? डॉक्टर से जानें सेहत पर कैसे पड़ता है असर

Published on: December 29, 2024

The Khabar Xpress 29 दिसम्बर 2024। आज के समय में सोशल मीडिया न केवल लोगों की जरूरत बन गया है, बल्कि लोग इसका इस्तेमाल करने पर मजबूर हो गए हैं। लेकिन, कुछ लोग बिना किसी काम के भी घंटों तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर बिना किसी काम के भी लोग स्क्रॉलिंग करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसका नतीजा सेहत पर कई तरीकों से भारी पड़ता है।
सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग न केवल लोगों की मेंटल हेल्थ, बल्कि फीजिकल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव डाल रही है। सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय आमतौर पर लोगों को रीढ़ की हड्डी और गर्दन में भी दर्द होने लगता है। अगर आप भी घंटों सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन एक्सपर्ट डॉ. हिरामनाथ सिद्ध इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताते है कि सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से सेहत पर क्या असर पड़ता है ?

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

  • सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने से लोगों को एंग्जाइटी होने के साथ ही कुछ चीजों से डर भी लगता है।
  • इससे कई बार व्यक्ति को कंफ्यूजन होती है साथ ही लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान होते हैं।
  • ऐसा करने से गर्दन और कमर में दर्द होने के अलावा पोश्चर भी खराब होता है।
  • ज्यादा स्क्रॉलिंग करने से आंखों के साथ-साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। 

हो सकती हैं ये समस्याएं

  • इससे मेंटल हेल्थ खराब होने के साथ-साथ कई बार रिश्तों में दरार आ सकती है।
  • सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने से नींद आने में समस्या होने के साथ ही एकाग्रता की भी कमी होने लगती है।
  • ऐसी आदत से आप धीरे-धीरे आप अकेले रहने लगते हैं और बीमारियों से घिर जाते हैं।
  • कई बार ज्यादा सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है।
  • इससे कई बार स्क्रीन की रेडिएशन बॉडी तक आ सकती है और शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

श्रीडूंगरगढ़ के बीड़ के प्रति राज और काज संवेदनहीन, स्वार्थ की राजनीति कर रही बहुमूल्य धरोहर को छिन्न-भिन्न और खुर्द -बुर्द :- डॉ. चेतन स्वामी

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नीरू चौधरी ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी का मनाया जन्मदिन, जल्द ही होगा जनसेवा केंद्र का शुभारंभ

Leave a Comment