The Khabar Xpress 27 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ की युवा शक्ति ने चार्टेड अकॉउंटेंट की बेहद कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना दम दिखाया है। कस्बे के विद्युत विभाग में कार्मिक दीनदयाल की पुत्री और जगदीश प्रसाद माली की पौत्री मोनिका माली ने क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ ही साथ अपने परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ाया है। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों सहित अपने माता-पिता को दिया जिन्होंने उस पर विश्वास जताया और आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बेटियां हर एक क्षेत्र में अपनी सफलताओं की बुलंदियों को छू रही है। कस्बे की निवासी मोनिका झेडू ने सीए की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुभाषचन्द्र झेडू व्यवसायी हैं। मोनिका ने बताया कि उन्होंने तीन वर्षों तक समर्पित होकर सीए की तैयारी की। इस दौरान अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। मोनिका ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके परिवार विशेषकर दादा सत्यनारायण झेडू और चाचा एडवोकेट बाबूलाल झेडू का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके पिता सुभाषचन्द्र झेडू और परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

26 दिसम्बर को सीए के परिणामों की घोषणा के साथ ही क्षेत्र के युवाओं की उपलब्धियों की कहानी सोशल मीडिया पर छा गयी। कस्बे के कालुबास निवासी स्व. जगदीश प्रसाद पुरोहित के पुत्र कोलकाता प्रवासी नथमल पुरोहित के पुत्र भानुप्रताप ने पानी परिवार और समाज का नाम रोशन किया। भानुप्रताप के चाचा भाजपा कार्यकर्ता श्याम पुरोहित ने बताया कि कुशाग्र बुद्धि के धनी भानुप्रताप का रुझान बचपन से पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है। इसकी सफलता पर परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहा है।
क्षेत्र के युवाओं की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।










