एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, रिक्त पदों पर भर्ती के साथ पशु केंद्रों को क्रमोन्नत करने की रखी मांग

Published on: December 24, 2024

The Khabar Xpress 24 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को जयपुर में पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा से संबंधित सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार करने के लिए नए पशु अनुसंधान केन्द्र और पशु प्रजनन केन्द्र खुलवाने की मांग की।

विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश निवासी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस क्षेत्र में 100 से अधिक गांव हैं। जिनका मुख्य कार्य खेती एवं पशुपालन से संबंधित है। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन और खेती कार्य आजीविका का प्रमुख साधन है। साथ ही पशुपालन को सेवा के रूप में भी करते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न तरह के पशुधन हैं। इसके मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पशुपालकों के लिए पशु अनुसंधान केन्द्र और पशु प्रजनन केन्द्र खुलवाना जरूरी है। उन्होंने आड़सर बास के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को वेटरनरी पॉली क्लीनिक में क्रमोन्नत करवाने, गुसाईसर बड़ा व इसके आसपास क्षेत्र में राठी गायों की अधिक संख्या को देखते हुए पशु चिकित्सा उपकेन्द्र गुसाईसर बड़ा को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने, पशु उपकेन्द्र आडसर, सेरूणा और धर्मास को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने का आग्रह किया।
विधायक ने पशु चिकित्सालय रीडी एवं लखासर को प्रथम श्रेणी चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने, भेड़ ऊन विभाग की रिक्त 10 बीघा भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य करवाने, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु उपकेन्द्रों में रिक्त पदों को भरवाने और पशुपालन, प्रजनन, सेवा एवं सामान्य उपचार की जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुविधाओं और सेवा प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना करवाने का आग्रह किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

Leave a Comment