एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भाजपा संगठन पर्व में मंडल चुनावों की रस्साकस्सी, प्रभारी ने लिया कार्यकर्ताओं से फीडबैक

Published on: December 23, 2024

The Khabar Xpress 23 दिसम्बर 2024। कल रविवार देर शाम श्रीडूंगरगढ़ के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगठन पर्व 2024 की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ने संगठन के महत्व और रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी संगठन में अपनी सेवा करने का फल मिला। पार्टी ने मुझे तीन बार जिलाध्यक्ष बनाया और आज राजस्थान सरकार के महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए पार्टी और संगठन के निर्देशन में कार्य करने की प्रेरणा दी। विधायक ने बताया कि संगठन में किये गए कार्यो के फलस्वरूप ही आमजन ने विधायक के रूप में मुझे चुना।

जिला चुनाव प्रभारी जगतनारायण जोशी ने पार्टी संगठन पर्व के बारे में बताते हुए आगामी संगठन गतिविधियों के बारे में सामूहिक और मण्डल वाइज व्यक्तिगत चर्चा की।

मंडल अध्यक्षो के लिए लिया फीडबैक

चुनाव प्रभारी जगतनारायण जोशी ने सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से फ़ीडबैक लिया। जोशी ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात की और राय जानी। भाजपा कार्यालय में उस वक़्त चुनावी माहौल बन गया और शहर अध्यक्ष कौन बने इसकी चर्चा होने लगी। प्रभारी के केबिन के आगे कार्यकर्ताओ का जमावडा हो गया। सभी ये जानने को उत्सुक रहे कि पार्टी किसे अध्यक्ष बनाया रही है। जोशी ने कहा कि भाजपा में मंडल अध्यक्ष में आम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करके बनाया जाता है।

इससे पूर्व श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रवास कार्यक्रम में पधारे जिला चुनाव प्रभारी एवं जोधपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी तथा जोधपुर पूर्व ज़िला महामंत्री संजय दहिया को साफा तथा राजस्थान विश्वकर्मा कौ.वि. बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शॉल पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

इस दौरान चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर मण्डल अध्यक्ष शिव जोशी, बापेऊ मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, युवा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, भाजपा पार्षद सहित पार्टी के चारों मण्डल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment