एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी प्रतिभा विद्या कोष सोसायटी

Published on: December 22, 2024

The Khabar Xpress 22 दिसम्बर 2024। क्षेत्र में प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए गठित श्रीडूंगरगढ़ प्रतिभा विद्या कोष सोसायटी (स्टेप्स) की एक अहम बैठक रविवार को यहां बासनीवाल भवन में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष श्रीराम भादू ने कहा कि यह सोसायटी श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में समाज के प्रत्येक वर्ग की ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी जो आर्थिक अभाव व उचित परिवेश नहीं मिलने के कारण छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा के अनुकूल शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में समूल तैयारी से वंचित रह जाते हैं। संस्था ऐसी प्रतिभाओं को उचित मंच व अवसर प्रदान करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। संस्था सचिव श्रवण कुमार नाई ने कहा कि इस पुनीत कार्य व जनहित कारक कार्य के लिए यह संस्था प्रतिभा कोष राशि एकत्रित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से अपनी स्वेच्छा अनुसार आर्थिक सहयोग हेतु प्रेरित करेगी।इसके अलावा यह संस्था सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जानकारी के अभाव में वंचित रह रहे पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनको योजनाओं से लाभान्वित करवाएगी। संस्था सदस्य मूलचंद स्वामी ने कहा कि इस संस्था का पंजीयन करवा लिया गया है और राष्ट्रीकृत बैंक में खाता भी खुलवा लिया गया है।क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन सहायता भी दे सकेंगे। सहयोग राशि न्यूनतम 365 रूपये वार्षिक रहेगें वहीं अधिकतम कितने भी हो सकते हैं।बैठक में प्रतिभा पहचान के लिए एक पांच सदस्यीय चयन कमेटी गठन का प्रस्ताव भी लिया गया।यह चयन कमेटी प्रतिभाओं का चयन कर सोसायटी को प्रेषित करने का कार्य करेगी।इस अवसर पर सुरजाराम भादू,पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, एडवोकेट रामलाल नायक, के के पुरोहित, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, द्वारका प्रसाद सैन, अल्ताफ सिलावट, चंपालाल रैगर, हरि प्रजापत, नंदकिशोर बाल्मीकि, श्रीचंद रैगर, मुरलीधर, वेदप्रकाश, हेमराज बाल्मीकि, रमेश बासनीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment