एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल सहित सम्पूर्ण राजस्थान में आयोजित होंगे आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर

Published on: December 13, 2024

The Khabar Dress 13 दिसम्बर 2024। राजस्थान सरकार की प्रथम वर्षगांठ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. एस. के. बिहाणी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को अस्पताल परिसर में रखा गया है। दानदाता सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान कर सकते है। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार के सुशासन के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण राजस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुथार ने बताया कि शिविर का का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ के आडसर गांव के समाजसेवी एवं व्यवसायी दिल्ली प्रवासी अनिल जोशी के सौजन्य से किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने अपने सुशासन का सफलतम एक वर्ष सम्पूर्ण कर लिया है। सरकार इस एक वर्ष में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है। सरकार ने तृतीय श्रेणी की भर्तियों सहित रोजगार के अनेक अवसर आमजन को दिए है। राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत राजस्थान में निवेश के नए मार्ग खोले जा रहे है। सरकार की पहली वर्षगांठएवं यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर समस्त राजस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये रक्त जरूरतमन्दो के काम आयेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment