The Khabar Xpress 16 नवम्बर 2024। सर्दियों में हमारे शरीर के साथ त्वचा में भी कई बदलाव आते हैं। मौसम में ड्राईनेस बढ़ने के कारण त्वचा भी ड्राई होने लगती है। ऐसे में अगर स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखा जाए, तो स्किन रूखी और बेजान नजर आ सकती है। इसलिए सर्दियों में भी त्वचा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए डाइट और स्किन केयर रूटीन दोनों फॉलो करना जरूरी है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधित समस्याओं का खतरा भी कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में एलोवेरा जेल कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? आइए लेख के माध्यम से जानें सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा जेल कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।
डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें
एलोवेरा और बादाम तेल

एलोवेरा और बादाम तेल का मिश्रण डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। बादाम तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई मौजूद होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 1 चम्मच एलोवेरा में कुछ बूंदे बादाम तेल की मिला लें। रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर मसाज करके सोएं। सुबह उठकर चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
एलोवेरा और नारियल तेल

एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए जरूरी है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई होने के साथ कई मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से ड्राई और डल स्किन की समस्या कम होती है। मिश्रण बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा में 8 से 10 बूंदे नारियल तेल की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे आप गर्दन और हाथ-पैरों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा और ग्लिसरीन

ग्लिसरीन और एलोवेरा ड्राई स्किन की समस्या कम करते हैं। इससे स्किन की डलनेस कम होती है और त्वचा में निखार बना रहता है। इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा में 6 से 7 बूंदे ग्लिसरीन की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सोने से पहले चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और सुबह फेस वॉश कर लें।
एलोवेरा जेल और हल्दी

एलोवेरा जेल में हल्दी मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर निखार आता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये स्किन को इंफेक्शन से बचाने और ग्लोइंग रखने में मदद करते हैं। इसे आप नहाने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगाकर रखें। इसे आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल और गुलाब जल

एलोवेरा जेल और गुलाब जल दोनों ही स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। गुलाब जल स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इस्तेमाल के लिए नहाने के बाद एलोवेरा जेल में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे मॉइस्चराइजर की तरह ही इस्तेमाल करें।
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आप पैच टेस्ट के बाद इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े…

सोर्स-गूगल
Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।









