एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

त्योहार के समय मिलावटी चीजों से रहें सावधान, कई अंगों पर बुरा असर डालती हैं ये चीजें

Published on: October 31, 2024

The Khabar Xpress 31 अक्टूबर 2024। त्योहार नजदीक आते ही खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाने की चीजों में मिलावटखोरी भी बढ़ जाती है। बाजार में दूध और दूध से बनने वाली चीजों जैसे घी, पनीर, मावे में लोग जमकर मिलावट करते हैं। यह मिलावटी दूध और खोया मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इतना ही नहीं, तेल और मैदा भी मिलावट से बचे नहीं हैं। ऐसे में घर पर बनाई जानें वाले पकवान भी मिलावट से नहीं बच पाते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर त्योहारों के मौसम में बाहरी चीजों को खाने से बचने की सलाह देते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट बता रहे हैं कि मिलावटी खाने से शरीर के किन अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है ? 

खाने की मिलावटी चीजों से होने वाले नुकसान

मिलावटी भोजन में खाने की गुणवत्ता घटाने के लिए या लागत कम करने के उद्देश्य से हानिकारक रसायन, रंग, या अन्य सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें मिलाई जाती हैं। इनमें सिंथेटिक रंग, कृत्रिम स्वाद, प्रिजर्वेटिव्स, और सस्ते विकल्प शामिल हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं। आगे जानते हैं कि मिलावटी चीजों से शरीर के किन अंगों पर बुऱा असर पड़ सकता है। 

लिगर (Liver)

मिलावटी भोजन में मौजूद केमिकल्स को तोड़ने और शरीर से बाहर निकालने का कार्य लिवर करता है। अधिक मात्रा में केमिकल या विषैले तत्वों का सेवन करने से लिवर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे लीवर की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है। यह फैटी लीवर, हेपेटाइटिस, और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

how-can-contaminated-food-cause-health-problem-in

किड़नी प्रभावित होना (Kidneys)

शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को फिल्टर कर बाहर करने का कार्य किड़नी द्वारा किया जाता है। मिलावटी भोजन में मौजूद केमिकल और मेटरल जैसे लेड और आर्सेनिक, किड़नी पर प्रभाव डाल सकते हैं। यह धीरे-धीरे किड़नी की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है और किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है।

हृदय पर दबाव बढ़ना

मिलावटी तेलों और फैट युक्त भोजन में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट होते हैं, जो नसों में जमाव का कारण बनते हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

पाचन क्रिया प्रभावित होना

मिलावटी खाना खाने से व्यक्ति की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे व्यक्ति को पेट में दर्द, ऐंठन, खाना का देरी से पचना और हमेशा पेट फूला हुआ महसूस होता है। इसके अलावा, कुछ लोगों को पाचन क्रिया खराब होने के कारण रात में बार-बार नींद खुल जाती है। 

इम्यून सिस्टम

मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है। ऐसे भोजन में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

त्योहार के समय में बाहर की मिठाइयों और भोजन में मिलावटी चीजों के मिले होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में लोगोंं को डाइट में घर के बने संतुलित और पौष्टिक आहार को ही शामिल करना चाहिए। त्योहरों के सीजन में बाहर का खाना खाने से बचें और हो सके तो मिठाइयां भी घर ही बनाएं। इससे आप मिलावटी भोजन से बचेंगे। 

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment