एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

वर्ल्ड स्ट्रोक डे – इस तकनीक से जल्‍दी पहचानें स्‍ट्रोक के शुरुआती लक्षण, तुरंत इलाज से टलेगा खतरा

Published on: October 29, 2024

The Khabar Xpress 29 अक्टूबर 2024। हर साल 29 अक्टूबर को वर्ल्ड स्ट्रोक डे (World Stroke Day 2024) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्ट्रोक के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को शिक्षित करना है। स्‍ट्रोक, दुनियाभर में मौत और विकलांगता का एक प्रमुख कारण है। स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सा समस्या है जो तब होती है जब दिमाग में ब्‍लड सर्कुलेशन अचानक रुक जाता है। इससे दिमाग के ट‍िशूज को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे वे नुकसान पहुंचाते हैं। स्ट्रोक के मुख्य कारणों में हाई बीपी, डायब‍िटीज, हार्ट की बीमारी, धूम्रपान और उच्च कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं। स्ट्रोक किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर 55 वर्ष और उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों में होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हार्ट और ब्‍लड वैसल्‍स में समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिससे स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ता है। इसके अलावा, परिवार की ह‍िस्‍ट्री और जीवनशैली के कारण भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। अगर किसी व्यक्ति में स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें, जैसे चेहरे का झुकना, बांहों में कमजोरी या बोलने में कठिनाई, तो तुरंत डॉक्‍टर की मदद लेनी चाहिए। सही समय पर इलाज से जीवन को बचाने में मदद मिल सकती है। स्‍ट्रोक के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जो व्‍यक्‍त‍ि में नजर आने लगते हैं। इस लेख में जानेंगे स्‍ट्रोक के शुरुआती लक्षण और उन्‍हें पहचानने की आसान तकनीक। 

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

स्‍ट्रोक के शुरुआती लक्षण-

स्‍ट्रोक के कारण द‍िमाग के ट‍िशूज में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। समय पर पहचान और इलाज से स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। हम आपको स्ट्रोक के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं-

  • भ्रम होना 
  • चेहरे में असमानता
  • बांहों में कमजोरी
  • बोलने में कठिनाई
  • दृष्टि में बदलाव
  • आंखों में धुंधलापन
  • चलने में कठिनाई होना 
  • चलते वक्‍त संतुलन न बनना 
  • अचानक सिरदर्द होना 
  • मानसिक स्थिति में बदलाव होना 
  • ध्यान केंद्रित करने में समस्या होना

इस तकनीक से जल्‍दी पहचानें स्‍ट्रोक के लक्षण-

स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को पहचानने के लिए फास्‍ट (FAST) तकनीक की मदद ली जा सकती है- 

1. चेहरा (F- Face)

पहला संकेत चेहरा है। अगर किसी व्यक्ति के चेहरे का एक हिस्सा अचानक झुकने लगे, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। व्यक्ति से मुस्कुराने के लिए कहें और देखें कि क्या उनका चेहरा असमान है या एक ओर झुका हुआ है। अगर चेहरा ठीक नहीं द‍िख रहा है, तो यह द‍िमाग में पहुंच रही ब्‍लड सप्‍लाई में बाधा का संकेत हो सकता है।

2. बांहें (A – Arms)

स्ट्रोक के दौरान, द‍िमाग की नसों पर दबाव पड़ने के कारण शरीर के अंग कमजोर महसूस हो सकते हैं। व्यक्ति से दोनों हाथों को ऊपर उठाने के लिए कहें। अगर उनमें से एक हाथ नीचे गिर रहा है या व्यक्ति को उसे ऊपर उठाने में कठिनाई हो रही है, तो यह स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है।

3. बोलना (S – Speech)

स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों की पहचान करनी है, तो बोली पर ध्‍यान दें। इसका एक जरूरी संकेत बोलने की क्षमता में बदलाव है। अगर व्यक्ति की आवाज में लड़खड़ाहट है, शब्द स्पष्ट नहीं हैं, या उन्हें बोलने में कठिनाई हो रही है, तो यह द‍िमाग को पहुंच रहे डैमेज का संकेत हो सकता है। इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

4. समय (T- Time)

समय की महत्‍व स्ट्रोक के मामले में सबसे ज्यादा होता है। अगर ऊपर बताए संकेतों में से कोई भी दिखे, तो तुरंत हॉस्‍प‍िटल जाएं। स्ट्रोक के शुरुआती तीन घंटे इलाज के लिए बेहद जरूरी होते हैं, और तुरंत इलाज म‍िल जाने से द‍िमाग को होने वाले डैमेज को रोका जा सकता है।

समय पर इलाज से द‍िमाग को ज्‍यादा नुकसान से बचाया जा सकता है। स्ट्रोक के लक्षणों को जल्दी पहचानें। सही इलाज जीवन को बचाने में अहम हो सकता है। 

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

श्रीडूंगरगढ़ के बीड़ के प्रति राज और काज संवेदनहीन, स्वार्थ की राजनीति कर रही बहुमूल्य धरोहर को छिन्न-भिन्न और खुर्द -बुर्द :- डॉ. चेतन स्वामी

Leave a Comment