एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पुरुषों की स्किनकेयर के लिए सुबह के समय फॉलो करें ये रूटीन, त्वचा रहेगी स्वस्थ और आएगा नैचुरल ग्लो

Published on: October 9, 2024

The Khabar Xpress 09 अक्टूबर 2024। अक्सर आपने देखा होगा कि पुरुषों को जब घर से बाहर जाना होता है, तो वे बस नहाते हैं और कपड़े पहनकर निकल लेते हैं। वे अपनी स्किनकेयर पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। यही कारण है कि पुरुषों की स्किन बहुत सख्त पड़ जाती है और उनके चेहरे पर एजिंग के लक्षण बहुत जल्दी नजर आने लगते हैं, जिनमें चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स होना सबसे आम है। इसके अलावा, त्वचा की पर्याप्त देखभाल न करने की वजह से पुरुषों के चेहरे पर टैनिंग, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स, मुंहासे और उनके जिद्दी निशान के साथ ही एक्ने स्कार्स आदि जैसी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। भले ही, महिलाओं जितना नहींं, लेकिन पुरुषों को भी अपनी त्वचा की पर्याप्त देखभाल करने की जरूरत होती है, जिससे कि आप लंबे खूबसूरत व आकर्षक दिख सकें। जब पुरुषों के स्किनकेयर रूटीन की बात आती है, तो आमतौर पर उन्हें बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। वे बस कुछ सिंपल से स्टेप्स को फॉलो करके ही अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। फिर भी बहुत से पुरुष अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि त्वचा की देखभाल के लिए सुबह क्या करें या पुरुषों का मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन कैसे होना चाहिए ? डर्मेटोलॉजिस्ट पुरुषों के लिए एक सिंपल मॉर्निंग रूटीन बताते है जिससे पुरुर्ष अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

पुरुषों के लिए मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन-

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए पुरुषों को सुबह बहुत खास कुछ नहीं करना होता है, बस उन्हें सही प्रोडक्ट्स चुनने होते हैं। अपने सुबह के समय तैयार होते समय बस उन्हें फेस वॉश से चेहरा धोने के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन अप्लाई करना होता है। अब यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको अपनी स्किन टाइप वाले फेस वॉश से ही चेहरा धोना है। इस तरह अपनी स्किन टाइट के अनुसार आपको बाद में चेहरे पर मॉइश्चराइजर के साथ सनस्क्रीन या SPF वाले मॉइश्चराइजर अप्लाई करना है।

सही फेस सीरम चुनें

आपको सीरम चुनते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही सीरम चुनें। नीचे त्वचा के अनुसार सीरम चुनने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं…

ड्राई स्किन वाले पुरुषों के लिए सीरम

  • हयालूरोनिक एसिड: (नियोलायर प्रो इटर्ना हयालूरोनिक एसिड एज रिन्यूअल हाइड्रेटिंग फेस क्रीम)
  • नियासिनामाइड: (पेल्टोस नियासिनामाइड स्लीप मास्क)

हाइपरपिगमेंटेड त्वचा वाले पुरुषों के लिए सीरम

  • विटामिन सी: (ट्रूडर्मा स्टैबिलाइज्ड विटामिन सी सीरम 20%)
  • नियासिनामाइड: (पेल्टोस डेटन स्लीप मास्क)
  • अल्फा हाइड्रोक्सी एसिडकोजिक एसिड
  • लिकोरिस
  • अर्बुटिन

तैलीय त्वचा / बढ़े हुए रोमछिद्र वाले पुरुषों के लिए सीरम

  • सैलिसिलिक एसिड (सैलिसेस मॉइस्चराइजिंग जेल)

उम्र बढ़ने वाली त्वचा / महीन रेखाओं वाले पुरुषों के लिए सीरम

  • पेप्टाइड्स (सेस्डर्मा रेटी एज एंटी-एजिंग क्रीम)
  • रेटिनॉल (सेस्डर्मा फैक्टर जी रिन्यू आई कंटूर क्रीम)

यह भी रखें ध्यान

  • चीनी का सेवन कम मात्रा में करें
  • शराब के सेवन से बचें
  • स्मोकिंग, जूल और वेपिंग से बचें
  • अच्छी और पर्याप्त नींद

डॉक्टर की सलाह और अपनी त्वचा जांच कराए बिना आपको किसी भी सीरम का प्रयोग करने से बचना चाहिए। यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है। इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment