The Khabar Xpress 28 सितम्बर 2024। एक लोकप्रिय कहावत है कि “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” यानि कि होनहार बच्चों के गुण बचपन से ही दिखने लगते हैं। इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा की उभरती क्रिकेट प्रतिभा योगेश तावणियाँ। योगेश सीकर के एसबीएस मेमोरियल शिक्षण संस्थान सबलपुरा में पढ़ाई भी कर रहा है और साथ मे क्रिकेट की कोचिंग करके अपनी प्रतिभा को संवार भी रहा है। योगेश की अद्भुत खेल प्रतिभा को पहचान कर संस्थान के क्रिकेट कोच ने सीकर में हुई विद्यालय स्तर की 19 वर्षीय जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया जिसमें अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपने प्रदर्शन के दम पर साहवा चुरू में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में सीकर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। योगेश अपने पिता समाजसेवी, भामाशाह और भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ सहित अपने गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है। योगेश के चयन पर पिता बृजलाल तावणियाँ ने हर्ष प्रकट करते हुए बताया कि योगेश के सीकर जिला टीम में चयन पर उनके परिजनों व मित्रों द्वारा उन्हें लगातार शुभकामनाएं संदेश प्राप्त हो रहे है।
क्षेत्र के लाल ने सीकर में बजाया अपनी प्रतिभा का डंका, सीकर जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन
Published on: September 28, 2024










