The khabar Xpress 28 सितम्बर 2024। श्रीडूगरगढ क्षेत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत लगातार पेयजल व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं। उनके द्वारा नए ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और खराब और रखें ट्यूबवेल को दुरुस्त करवाया जा रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि जलदाय विभाग विधायक के प्रयासों पर पानी फेरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रहा हैं। कस्बे के वार्ड नंबर 33 के मोहल्लेवासी आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा को फैसला आपूर्ति संबंधी ज्ञापन दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सेवानाथ बगेची आडसरबास जलहौद से विगत 2 सालों से सभी पेयजल समस्या से ग्रसित है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद है मोहल्ले में लगभग 250 घरों के लोग महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए विवश है। मोहल्लावासियों ने बताया कि विभाग को इस बाबत कई बार सूचना दे दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रह रही है। विभाग बिल्कुल भी सुनवाई नहीं कर रहा है और न ही इसमे कोई सुधार कर रहा है।
जर्जर हालत में है जलहौद

मोहल्लेवासियों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया जलहौद काफी पुराना हो चुका है। दुर्घटना को आमंत्रण देता ये जलहौद अभी जर्जर अवस्था मे है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है या मानवीय हानि हो सकती है।
जलहौद में पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर भी नही होती सप्लाई
मोहल्लेवासियोंने बताया कि इस जलहौद मे पर्याप्त जल आपूर्ति भी सुचारू रूप से नहीं होने के कारण सप्लाई नहीं हो पाती है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि काफी समय पहले हनुमान धोरा बूस्टर से वार्ड नंबर 36 कालू बास पानी की टंकी तक लोहे की लाइन डाली गई थी लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण आज तक लोहे की पाइपलाइन नहीं जोड़ी गयी है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सेवानाथ बगीची (जलहोद) को भरने के लिए वार्ड नंबर 36 कालू बास में बने जलहौद से सप्लाई लाइन जोड़ने की कार्यवाही जाए तो मोहल्लेवासियों को पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।








