एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, केबिनेट मीटिंग में होगा ये बड़ा फैसला

Published on: September 25, 2024

The Khabar Xpress 25 सितम्बर 2024। राजस्थान में तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को दशहरे से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। चर्चा है कि इसी महीने होने वाली भजनलाल केबिनेट मीटिंग में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है। हालांकि, इसी महीने में दो बार कैबिनेट मीटिंग स्थगित होने से तबादलों की आस लगाए बैठे कर्मचारियों का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।

बता दें कि राजस्थान में भजनलाल सरकार ने फरवरी में 10 दिन के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया गया था। लेकिन, उस समय शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किए गए थे। ऐसे में अब सरकारी शिक्षकों को तबादलों पर से रोक हटने की उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट मीटिंग में तबादलों से प्रतिबंध हटाने पर फैसला लिया जा सकता है।

कब होगी कैबिनेट मीटिंग ?

पहले कैबिनेट बैठक 18 सितंबर को होने वाली थी। लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के चलते मीटिंग स्थगित हो गई थी। इसके बाद मीटिंग 25 सितंबर को तय की गई थी, लेकिन अब सीएम भजनलाल शर्मा के दूसरे राज्यों में चुनावी अभियान के चलते बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 29 सितंबर को तय की गई है। जिसमें तबादलों से प्रतिबंध हटने सहित कई अहम फैसले लिए जा सकते है।

सरकार भी तबादलों पर से बैन हटाने को लेकर गंभीर

राज्य सरकार पर तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर विधायकों, मंत्रियों व पार्टी से जुड़े लोगों का दबाव है। मंत्री-विधायकों के दबाव के चलते भजनलाल सरकार तबादलों पर से रोक हटाने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार बदले 10 महीने हो गए है। लेकिन आज भी वे लोग दूर-दूर ही बैठे हैं, जिनका कांग्रेस सरकार ने तबादला किया था। ऐसे में लगातार शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment