The Khabar Xpress 24 सितम्बर 2024। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक अहम फैसला करते हुए गौशालाओं का अनुदान बढ़ा दिया है। राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि अक्टूबर माह से लागू होगी।
गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। कुमावत ने कहा कि गौशालाओं को मिल रहे अनुदान में वृद्धि से गौशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा साथ ही गौवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर से बढऩे वाली अनुदान राशि के तहत बड़े गौवंश के लिए 40 रुपए के स्थान पर 44 रुपए और छोटे गौवंश के लिए 20 रुपए के स्थान पर 22 रुपए का अनुदान प्रतिदिन दिया जाएगा।