एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खबरें दिन भर की में पढ़े क्षेत्र की प्रमुख खबरें

Published on: September 19, 2024

The Khabar Xpress 19 सितंबर 2024। The Khabar Xpress लाया है आपके लिए आज गुरुवार 19 सितंबर की प्रमुख खबरे एक साथ.. खबरें दिन भर की

रक्तवीरो ने रक्तदान करके दी स्व. गोदारा को श्रद्धांजलि

कस्बे के निकटवर्ती गांव बेनीसर में स्व. रामेश्वरलाल गोदारा की 6ठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन गांव के राजकीय विद्यालय में किया गया। शिविर का आरम्भ स्व. रामेश्वरलाल गोदारा को श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया। ओमप्रकाश डोगीवाल ने बताया कि शिविर में 6 महिलाओं सहित 192 रक्तवीरो ने रक्तदान करके स्व. गोदारा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, हरीराम बाना, सोहन महिया, श्रवणसिंह भोजास ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, हेतराम गोदारा, नारायणराम गोदारा सहित गांव के युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई।

जोनल ट्रेनर का तेयुप श्रीडूंगरगढ़ ने किया स्वागत

कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग की एकमात्र जोनल ट्रेनर श्रीमती अम्बिका डागा को सूरत में गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में सीपीएस की उपाधि मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ की धरा आगमन पर तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि इस उपाधि के उपरांत श्रीमती डागा पूरे देश मे कहीं भी जोनल ट्रेनिंग के रूप में अपनी सेवायें दे सकेगी। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ से उपाध्यक्ष प्रथम मुकेश बोथरा, उपाध्यक्ष द्वितीय दीपक छाजेड़, संगठन मंत्री रौनक पारख़ ने श्रीमती अंबिका डागा का सम्मान किया।

भाजपा सदस्यता अभियान के लिये चुरू जिले पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत

भाजपा के प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के चुरू जिला प्रभारी श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज चुरू जिले की रतनगढ़ तहसील के परसनेऊ मंडल के गांव जोरावरपुरा लाछड़सर के बूथ संख्या 1 से 7 एवं राजलदेसर के 16 से 33 बूथों पर तथा पड़िहारा मंडल के 8 बूथों पर भाजपा सदस्यता अभियान का नेतृत्व करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं बुथवासियो को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है भाजपा के राज में देश के हर वर्ग को लाभ मिला है। विधायक सारस्वत ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

सदस्यता अभियान के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत का साफा व शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सारस्वत ने कहा कि लोग भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी कारण पूरे देश में तीन दिन में एक करोड़ सदस्य बन गए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों व अन्य वर्ग के लोगोंं को पार्टी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान पूर्व प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष चूरू श्रीमति संतोष, पूर्व प्रधान व रतनगढ विधानसभा संयोजक अर्जुनसिंह, परसनेऊ मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह राजपुरोहित, राजलदेसर मंडल अध्यक पवन बोथरा, पड़िहारा मंडल अध्यक्ष श्योपाल मेघवाल, पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह, सुंदरदास स्वामी, भागीरथ, भजनदास, सुरजाराम, हरिसिंह, बनवारीलाल, सोहननाथ, रामुराम, गोपाल राम नाई, गणेशराम, कानदास स्वामी, मनीराम, राधेश्याम, सुरेंद्र सिंह राजवी, हरिसिंह, अनोपसिंह, श्रवणराम, सावरनाथ, खेमराज पारीक, दीनदयाल स्वामी, शंकर खेड़ा, इंद्रचंद देवड़ा, विष्णु प्रजापत सहित तीनो मंडलों के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोजूद रहे।

5 अक्टूबर को रवाना होगा देशनोक पैदल यात्री संघ

देशनोक पैदल यात्री संघ के सदस्यों की बैठक रखी गई। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता करणी के दरबार देशनोक पैदल यात्री संघ आगामी 5 अक्टूबर को मोमासर बास श्री करणी माता मंदिर से रवाना होगा। देशनोक पैदल यात्री संघ कस्बे के मोमासर बास स्थित आए करणी माता मंदिर से दोपहर दोपहर में 3:00 बजे रवाना होगा। इस संघ के सुचारू संचालन के लिए संघ के उपाध्यक्ष जोराराम जाट ने सभी को अलग अलग व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान रूक्मानंद प्रजापत, नंदकिशोर नाई, सुभाष जोशी, देवीलाल जाट, हरिओम सेन, बालकृष्ण स्वामी, महेंद्र, अजय सेन, नरपत सिंह, किशोर सिंह, आनंद सेन, आकाश सेन, घनश्याम पांडे, पंकज स्वामी, राकेश स्वामी, देवकिशन सेन, ओम प्रकाश सिद्ध मौजूद रहे और पैदल यात्री संघ कीविभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

देवेंद्र उपाध्याय बने विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत एवं प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर अरविन्द गौड जोन 1-बी के आदेशानुसार विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र की अभिशंषा पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा की स्वीकृति पर प्रदेश महामंत्री भरत कुमार शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी देवेन्द्र उपाध्याय को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ट का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। देवेन्द्र की नियुक्ति पर उनके मित्रों रमेश व्यास, घनश्याम व्यास, पार्षद पवन उपाध्याय, जगदीश व्यास, पवन व्यास, विमल शर्मा ने शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment