एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पालिका नेता प्रतिपक्ष ने 9की निराहार तपस्या की, तप अनुमोदना में जनसमुदाय ने रखे विचार, तप से आंतरिक शक्तियों का विकास होता है: साध्वी कुंथुश्री

Published on: September 10, 2024

The Khabar Xpress 10 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ साध्वी सेवा केंद्र में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में अंजू पारख 9की तपस्या लेकर उपस्थित हुई।

पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख द्वारा 9 की तपस्या किये जाने पर आयोजित तप अनुमोदना कार्यक्रम में साध्वी कुंथुश्री ने फरमाया कि तप से शरीर की शुद्धि होती है और तेजस्विता बढ़ती है। तप के प्रभाव से शरीर में ऐसे शारीरिक, मानसिक और रासायनिक परिवर्तन होते हैं जिससे शरीर बीमारियों से मुक्त हो जाता है। अंजू पारख ने 9 की तपस्या की है तो इनका शरीर तो अवश्य पतला हुआ है परन्तु इनका ललाट चमक रहा है। क्योंकि तप से ओरा ऊर्जस्विल होता है। तप करना बड़ा कठिन है परन्तु मनोबल रखना चाहिए कि तप करना है।

उर्मिला गिया टीम के द्वारा मंगलाचरण से शुरू इस तप अनुमोदना कार्यक्रम में साध्वी संपत प्रभा, साध्वी जीतयशा, साध्वी सम्यक्त्व यशा, साध्वी ललिताश्री, साध्वी चन्द्र यशा, साध्वी सरसप्रभा और साहित्यकार श्याम महर्षि, श्री ओसवाल पंचायत की तरफ से राजू हिरावत, सभा से अम्बिका डागा, सुमित बरड़िया, महिला मंडल से मधु झाबक, कांग्रेस सेवादल प्रमुख विमल भाटी, ओमप्रकाश गुरावा, विक्रम मालू, भंवरलाल दुगड़, मोनिका बैद ने वक्तव्य और गीतों से भावों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन पवन सेठिया द्वारा किया गया।

इससे पहले पूर्व रात्रि सोमवार को अंजू पारख के निज निवास पर धर्म जागरणा रखी गई जिसमें कस्बे के प्रसिद्ध संगायकों ने भजनों की स्वर लहरियों से तप अनुमोदन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment