एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

केंद्रीय कानून मंत्री पहुंचे तोलियासर, विकास कार्यो का किया उद्घाटन, बाबा भैरुनाथ से की विश्व शान्ति की प्रार्थना

Published on: August 29, 2024

The Khabar Xpress 29 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा शुलभ कॉम्प्लेक्स, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मीटिंग हॉल, जीएसएस और जल टँकी का लोकार्पण किया गया।

दोपहर तोलियासर पहुंचने पर सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी भाजपा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने विश्व रक्षक काल भैरवनाथ के दर्शन- पूजा-अर्चना करके देशवासियों की कुशलता की कामना की।

इसके बाद मन्दिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री सहित विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, बीकानेर महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, किसनाराम गोदारा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, कुम्भाराम सिद्ध, किशनाराम गोदारा का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित, शिवप्रसाद तावणियाँ, चंद्रप्रकाश बारूपाल, उत्तमनाथ सिद्ध, रतनसिंह राठौड़, विक्रमसिंह राजपुरोहित, नवरतन राजपुरोहित, रजनीकांत सारस्वत सहित तोलियासर गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी इन्द्रकुमार, तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment