एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

1 सितंबर से भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान, श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में हुई सभी मंडलों की बैठक

Published on: August 28, 2024

The Khabar Xpress 28 अगस्त 2024। 1 सितंबर से भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है। इस उपलक्ष्य में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में मंडलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत एवं जिला सह संयोजक श्याम पंचारिया, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सरोज प्रजापत ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुवात की।

सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, जगदीश पारीक ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक श्याम पंचारिया व सरोज प्रजापत ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इसके लिए हर बूथ पर एक प्रभारी व एक सह प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। बैठक में सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप व क्यू आर कोड के माध्यम से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ साथ पुराने सदस्यों को भी पुन: सदस्यता लेनी होगी एवं प्रत्येक बूथ में कम से कम दो सौ और अधिकतम की कोई सीमा नहीं हैं। लक्ष्य समय से पहले पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। विधायक ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी।

कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक सुरेंद्र चुरा ने किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा जिला महामंत्री एवं जिला सह संयोजक सदस्यता अभियान बीकानेर देहात श्याम पंचारिया, सरोज देवी प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, कुंभाराम सिद्ध, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर पारीक, किशन गोदारा, मोहन कुलडिया, धुडाराम डेलू, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, शिव जोशी, महेंद्र सिंह, गिरधारी लाल गोदारा, मंडलों के महामंत्रीगण, मंडल संयोजक, जिला परिषद सदस्यगण, सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्यगण, पार्षदगण, बूथ अध्यक्षगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment