एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में बनेगा कम्प्यूटर लेब सहित कक्ष, नाहटा परिवार ने दी सहमति

Published on: August 28, 2024

The Khabar Xpress 28 अगस्त 2024। कस्बे के NH11 स्थित श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, हनुमान धोरा में कम्प्यूटर लेब के साथ कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण जल्द ही करवाया जायेगा। विद्यालय के अध्यापक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कार्मिक जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से कस्बे के भामाशाह कोलकाता प्रवासी मदनचंद पुत्र माणकचंद नाहटा द्वारा इस कक्ष के निर्माण के लिए लिखित सहमति दी है।

मदन चन्द नाहटा वर्तमान में इस विद्यालय के एसडीएमसी कमेटी के सदस्य भी है एवं नाहटा ने विद्यालय की कार्यव्यवस्था से प्रभावित होकर अपने स्वर्गीय पिता माणकचन्द नाहटा की स्मृति में इस विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष मय कम्प्यूटर लैब स्थापित करवाने की सहमति प्रदान की। नाहटा ने बताया की मेरे स्वर्गीय पिता हमेशा शिक्षा को बढावा देने में रूचि रखते थे जिस कारण आधुनिक युग में कम्प्यूटर शिक्षा को बढावा देने हेतु इस विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष मय कम्प्यूटर लैब तैयार करवाकर देने में मुझे बहुत ही हर्ष अनुभव हो रहा है। विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती विमला गुर्जर एवं समस्त एसडीएमसी सदस्यों व विद्यालय परिवार ने उक्त कार्य की बहुत प्रशंसा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment