एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ओसवाल पंचायत के सहयोगियों के बैनर का अनावरण, संस्था को भामाशाहों के सहयोग से विकास पथ पर आगे बढ़ाना है: दुगड़

Published on: August 22, 2024

The Khabar Xpress 22 अगस्त 2024। कस्बे में जैन समाज की संस्था श्री ओसवाल पंचायत द्वारा संस्था के विकास कार्यों में सहयोग करने वाले भामाशाहों और कार्यकर्ताओं के सम्मान में बैनर का अनावरण किया गया। साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में गुरुवार सुबह मालू भवन में श्री ओसवाल पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने बैनर का अनावरण किया। कार्यवाहक अध्यक्ष शेखर दुगड़ ने कहा कि संस्था द्वारा दो भवनों, मुक्तिधाम, शक्तिस्थल का कुशल संचालन वर्षों से किया जा रहा है। इन सभी उपक्रमों के विकास और अन्य कई प्रकल्पों में भामाशाहों का सहयोग निरन्तर मिलता रहा है। आशा है कि भविष्य में भी संस्था के विकास में सम्पूर्ण ओसवाल समाज के साथ भामाशाहों का सहयोग संस्था को मिलता रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भामाशाह मोहनलाल सिंघी और सिलचर प्रवासी प्रकाश बरड़िया का आभार पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। इनके अलावा छत्रसिंह बोथरा (अहमदाबाद), सुमति पारख (सिलीगुड़ी) का भी सम्मान किया गया। मंत्री प्रमोद बोथरा ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में कमल झाबक, भंवरलाल दुगड़, तिलोकचंद हिरावत, पवन सेठिया, मोहनलाल सेठिया सहित संस्था के सदस्य और समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment