सुबह 11 बजे मंदिर को निकली महिला नहीं पहुंची अभी तक घर, तलाश रहे परिजन, सभी करे मदद

The Khabar Xpress 19 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी मोहित पुत्र मंगलचंद प्रजापत ने बताया कि उसकी माताजी श्रीमती संपत देवी प्रजापत (अड़ावलिया) सुबह 11 बजे घर से भेरुजी मंदिर दर्शन करने के लिए निकले थे। जो अभी रात्रि 11 बजे समाचार लिखे जाने तक वापिस घर लौट के नहीं आये है। परिजन परेशान हो रहे है और आपस रिश्तेदारों एवं मिलने वालों से भी पता करने पर अभी तक घर लौट कर ना आने पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचना देकर तलाश आरम्भ की एवं The Khabar Xpress के पाठकों से इन्हें ढूंढने में सहयोग मांगा है। आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि माताश्री को ढूंढने में सहयोग करे उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है। मोहित ने बताया कि उनकी माताजी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पाठकों से अनुरोध है कि जानकारी मिलने पर तुरंत परिजनों से संपर्क करे। पाठक 9436180659, 9366301635, 9509223701
, 9950658657 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

\"\"
\"\"

Leave a Comment