एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भजनलाल सरकार की अभिनव पहल, रक्षाबंधन पर वीरांगनाओं को 2100 रुपये, मिठाई देकर कर रही सम्मानित, विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी दी बधाई

Published on: August 18, 2024

The Khabar Xpress 18 अगस्त 2024। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभिनव पहल करते हुए रक्षाबंधन पर राज्य की वीरांगनाओं तोहफा देने का ऐलान किया है। राजस्थान में सभी वीरांगनाओं को 2100 रुपये, शॉल, श्रीफल और मिठाई देकर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर कई वीरांगनाओं ने सीएम भजनलाल शर्मा को राखी बांधी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीरांगनाओं को 2100 रुपये ,शॉल, श्रीफ़ल, राखी की मिठाई देकर सम्मानित किया।

वीरांगनाओं के घर जाकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मैं राजस्थान की सभी वीरांगनाओं को प्रणाम करता हूँ। रक्षाबंधन के अवसर पर मैं सभी वीरांगना माताओं-बहनों को सम्मान स्वरूप 2100 रुपये, शॉल, श्रीफ़ल और राखी की मिठाई भेजकर सभी प्रदेशवासियों की ओर से नमन करता हूँ।” सीएम के ऐलान के बाद कई जिलों में जनप्रतिनिधि ने वीरांगनाओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित भी कर दिया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी दी रक्षाबन्धन की बधाई

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की धीरदेसर चोटियान निवासी शहीद राकेश कुमार चोटिया की वीरांगना इंद्रा देवी, सोनियासर गोदारान निवासी शहीद हेतराम गोदारा की वीरांगना सुन्दरी देवी के निवास पर मुख्यमंत्री और श्रीडूंगरगढ़ विधायक के प्रतिनिधि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक के निजी सचिव भवानी प्रकाश तावणियां, पार्षद जगदीश गुर्जर, तहसीलदार चौधरी राजवीर सिंह कड़वासरा ने जाकर रक्षाबंधन पर्व पर संदेश पत्र और भेंट पहुंचाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment