एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सरकार ने अवैध बताकर हटाये थे जो कब्जे, वहीं दूसरे भूमाफियाओं ने की कब्जे की कोशिश, थाने पहुंचे पूर्व कब्जाधारी

Published on: August 18, 2024

The Khabar Xpress 18 अगस्त 2024। सरकार ने अवैध बताकर हटाये थे जो कब्जे, वहीं दूसरे भूमाफियाओं ने की कब्जे की कोशिश। आज रविवार को गोरक्षनाथ बस्ती, वीर तेजा कॉलोनी (प्रशासन द्वारा पीड़ित) संघर्ष समिति आज श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंची। पीड़ितों ने थानाधिकारीश्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन देते हुए लिखा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेसोमू स्कूल से आगे बुडानिया पेट्रोल पंप के पीछे वीर तेजा कॉलोनी बनी हुई है। जिसे श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने 23 दिसम्बर 2019 को अवैध बनाकर हटा दिया था। इस कार्यवाही के विरोध में कॉलोनीवासियों ने संघर्ष समिति बनाकर 23 दिसम्बर 2019 तक लगातार धरना दे रही है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि श्रीडूंगरगढ़ में काफी समय से भूमाफिया सक्रिय है और ये विवादजमीं भी उनकी नजरो से बच नही सकी है। इस जमीन पर शनिवार 17 अगस्त को भूमाफियाओं ने रात्रि में जबरन घुसकर कब्ज़ा करने की नीयत से पट्टियां गाड़ दी। आज रविवार को सुबह भी कुछ लोगो ने आकर पट्टियां लगाई और तारबंदी करनी शुरू कर दी। मना करने पर ये लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गये।पीड़ितों ने बताया कि उक्त भूमि पर पहले से सरकार के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण लंबित है। पीड़ितों ने थानाधिकारी से उचित कार्यवाही करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान हरलाल बाना, मदन नायक, छोटुराम मेघवाल, उदाराम मेघवाल, मामराज जाट, ओमप्रकाश बाना, चंदा सिद्ध, देवकीशन शर्मा, रामुराम मेघवाल, अक्षय सिद्ध, महेंद्र नाई, गिगराम नाथ सिद्ध, श्रवण गुर्जर, रतन सिंह, बबलू स्वामी, देवाराम नायक, सुरजाराम जाट, छगन नाथ पँवार, चेतन राम जाखड़, दुर्गाराम जाट एवं संयोजक हेम नाथ जाखड़ मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment