एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पूरा शहर आज प्यासा रहा, बकाया भुगतान न होने पर ऑपरेटर्स ने रोकी पेयजल आपूर्ति, पढ़े पूरी खबर

Published on: August 17, 2024

The Khabar Xpress 17 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ का जलदाय विभाग अपनी कारगुजारियों से बाज नही आ रहा है। पूरा शहर आज प्यासा रहा। कारण था श्रीडूंगरगढ़ के सभी पेयजल सप्लाई करने वाले सभी ऑपरेटर्स का काम बंद करना। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग की लापरवाही का नतीजा रही इन ऑपरेटर्स द्वारा पेयजल सप्लाई न करना। पम्प्स और हौद से पेयजल सप्लाई का कार्य ठेकाकार्मिको के भरोसे है। ठेकेदार द्वारा इन ऑपरेटर्स का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण इनकी रोजी रोटी पर संकट आन पड़ा। इन ऑपरेटर्स ने काफी बार श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग के जेईएन और एईएन से दरख्वास्त की कि इनका बकाया दिलाया जाए लेकिन विभाग के अधिकारियों को तो जैसे इन गरीब और लाचार लोगो से कोई वास्ता ही नहीं है। गत सरकार के ठेकेदार द्वारा इन सभी ऑपरेटर्स का लाखो का भुगतान नहीं दिया गया था जो इन अधिकारियों के मौखिक भरोसे से पेयजल सप्लाई संचालित कर रहे थे। ऑपरेटर्स कब तक इंतजार करे आखिर पेट की अग्नि तो सिर्फ भरोसे की बातों से शांत नही हो सकती। आज शनिवार 17 अगस्त को कस्बे के सभी ऑपरेटर्स के सब्र का बांध टूट गया और सुबह से ही सभी ऑपरेटर्स ने पेयजल सप्लाई रोक दी। देर शाम तक अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अगले दो दिनों में भुगतान का आश्वासन देकर इन ऑपरेटर्स को पेयजल सप्लाई करने के लिए मनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment