एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नागरिक विकास परिषद का मैराथन 39वां रक्तदान शिविर कल, मानव सेवा में निभाये अपनी सहभागिता

Published on: August 14, 2024

The Khabar Xpress 14 अगस्त 2024। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कई वर्षों से हो रहा है। परिषद द्वारा एम्बुलेंस एवं शव वाहन का भी संचालन किया जाता हैं। इसके अलावा शव फ्रीजर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एयर बेड्स की भी व्यवस्था जरूरतमंदों के लिये रहती है। संस्था अपने भवन में चिकित्सीय शिविरों का साथ अनेक सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन करती है। इसी कड़ी में समाजसेवी स्व. मोतीलाल तापड़िया की पुण्यस्मृति पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिक विकास परिषद के भवन में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत ने बताया कि रक्तदान श्रेष्ठदान व श्रेष्ठ कर्म है और प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इंसान द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के प्राणों की रक्षा करता है और इससे ज्यादा सुकून की बात किसी रक्तदाता के लिए नहीं हो सकती। प्रजापत ने बताया कि शिविर में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की ब्लड बैंक के चिकित्साकर्मी रक्त संग्रहण करेंगे। रक्तदान का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक का है। इच्छुक व्यक्ति संस्था के पदाधिकारियों के नम्बर पर अपना पंजीकरण करवा सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment