बजरंग विहार हुआ जलमग्न, लोग घरों में कैद, चारो तरफ पानी ही पानी, स्थानीय निवासियों ने लगाया प्रशासन पर कुम्भकर्णी नींद में होने का आरोप, देखे वीडियो

The khabar Xpress 13 अगस्त 2024। बीकानेर के घड़सीसर क्षेत्र से बड़ी खबर। बजरंग विहार जलमग्न हो गया है। लोग घरों में कैद हो गए है। यहाँ गंदे पानी के बड़ा तालाब बना हुआ है जिसपर डेम भी बना कर रखा गया है। इस डेम के टूटने से नजदीकी क्षेत्र बजरंग विहार में जलभराव हो गया है। बजरंग विहार फेज 2 के अध्यक्ष अविनाश जोशी ने बताया कि गंदे पानी की झील टूटने से बजरंग विहार फेज 1 व 2 दोनों ही जलमग्न हो गए है। स्थानीय विधायक सिद्धि कुमारी के साथ बीकानेर प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गयी है। लेकिन प्रशासन अभी तक कुम्भकर्णी नींद में सो रहा है। जोशी ने बताया कि पहले तो स्थानीय खेत वालो ने इस नाले को तोड़ा फिर पूरा डेम की दीवार ही टूट गयी और बजरंग विहार में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। गाड़िया और ऑटो आधे से ज्यादा डूब गए है। घरों में पानी चला गया है। गलियों में 4 से 5 फिट तक गंदा और बरसाती पानी फैल गया है। स्थानीय निवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है वे घरों में कैद हो चुके है।

देखे लिंक से वीडियो… फेसबुक पेज को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करे

https://www.facebook.com/share/v/GQ4J8JPLhhdN4ySL/?mibextid=qi2Omg

स्थानीय निवासियों ने लगाया प्रशासन पर आरोप, देखे वीडियो

https://youtu.be/EqUsy13p95k

Leave a Comment