एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डेंगू से रिकवर होने के बाद भी जरूरी है खास देखभाल, डॉक्टर के बताए टिप्स से रखें अपना ख्याल

Published on: August 3, 2024

The Khabar Xpress 03 अगस्त 2024। मानसून में डेंगू का प्रकोप चारों ओर तेजी से फैलने लगता है। बारिश के कारण जमा हुआ पानी और गंदगी में मच्छर अपने अंडे देते हैं और तेजी से भारी तादाद में बढ़ने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में लोग आसानी से डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। देश के कई हिस्सों से डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने की खबरे सामने आ रहे हैं। इसलिए ऐसे में न सिर्फ इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानना जरूरी है, बल्कि यह भी जरूरी है कि अगर आपको डेंगू हो गया है, तो उसके बाद आपको किस तरह अपना ख्याल रखना चाहिए।

इस बारे में डॉ. के.एल. शर्मा (संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़) बताते हैं कि डेंगू से रिकवरी के दौरान भी कुछ लक्षण शरीर में बरकरार रहते हैं, जिन्हें पोस्ट डेंगू सिंड्रोम कहा जाता है। डेंगू ठीक होने के कुछ हफ्ते बाद तक मरीज को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आंखों के पीछे दर्द और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।

बीमारी के कारण मरीज खाना कम खाता है, इसके कारण रिकवरी के बाद भी कुछ समय तक भूख न लगने या कम भूख लगने की समस्या रह सकती है। इसकी वजह से वजन भी कम हो जाता है। डेंगू के ठीक होने के बाद कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या भी देखने को मिलती है। हालांकि, यह चिंताजनक है, लेकिन धीरे-धीरे यह खुद ही ठीक हो जाता है। इसके अलावा, रिकवरी के दौरान कुछ लोगों को स्किन रैश या स्किन निकलने की समस्या हो सकती है। खासकर, हाथ और पैरों में। इसके अलावा, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसे मानसिक साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। इसलिए डेंगू से रिकवर करने के बाद भी कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

डेंगू ठीक होने के बाद किन बातों का ख्याल रखें?

  • हाइड्रेशन- डिहाइड्रेशन से बचने और बेहतर रिकवरी के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। साथ ही, ओ.आर.एस, नारियल पानी और फ्रेश फ्रूट जूस आदि पिएं।
  • संतुलित आहार- अपनी डाइट में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाना खाएं। इसके लिए डाइट में साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, मीट, फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनेगा।
  • आराम करें- डेंगू से रिकवर करने के बाद आराम करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर को रिकवर करने में मदद मिलती है। इसलिए पूरी नींद लें और ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज करने से बचें।
  • तनाव से बचें- शांत और स्ट्रेस-फ्री माहौल में रहें। इससे शरीर जल्दी रिकवर करता है। इसके लिए गाने सुनना, किताब पढ़ना या मेडिटेट करना मददगार हो सकते हैं।
  • फॉलो-अप चेकअप- आप कितना बेहतर रिकवर कर रहे हैं, ये जानने के लिए डॉक्टर से मिलकर फॉलो-अप जांच जरूर कराएं और अगर कोई समस्या हो रही हो, तो उस बारे में उन्हें तुरंत इत्तिला करें।
  • हाइजीन- दोबारा बीमार पड़ने से बचने के लिए आस-पास सफाई रखें। घर के पास कचरा और पानी इकट्ठा न होने दें और नियमित रूप से अपने हाथों को धोएं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment