एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन ने राजस्थान प्रदेश एवं बीकानेर जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, क्षेत्र से इन्हें मिला दायित्व

Published on: August 2, 2024

The Khabar Xpress 02 अगस्त 2024। ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की राजस्थान प्रदेश और बीकानेर जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा राजस्थान जोन 1बी के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख तावणियाँ ने की। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर राजस्थान विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणीकी घोषणा की गई जिसमें श्रीडूंगरगढ़ से समाजसेवी और भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, श्याम सारस्वत हेमासर और नवरतन राजपुरोहित तोलियासर को प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया।

इसी प्रकार बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष प्रथम ठुकरियासर के सुनील तावणियाँ, जिलाध्यक्ष द्वितीय कोलायत के वीरेंद्र नारायण पुरोहित को मनोनीत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के आईदान पारीक को बीकानेर जिला प्रथम का महामंत्री नियुक्त किया गया। ब्राह्मण समाज के सबसे बड़े संगठन विप्र फाउंडेशन के पदों पर क्षेत्र के इन युवाओं की नियुक्ति पर सांवरमल सारस्वत, पं गोपाल शास्त्री व्यास, पवन सारस्वत उदरासर, रमेश तावणियाँ, श्याम पुरोहित, मनोज कायल, श्याम सारस्वत श्रीडूंगरगढ़, कैलाश सारस्वत, हेमंत सारस्वत ने बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment