एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से वर्षो पुरानी समस्या का होगा निस्तारण, कस्बे को मिलेगा डंपिंग यार्ड से छुटकारा

Published on: June 17, 2024

The Khabar Xpress 17 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ की कालू रोड़ पर वन विभाग के पास स्थित नगरपालिका की भूमि पर श्रीडूंगरगढ़ शहर का वेस्टेज कचरा (डंपिंग यार्ड) पिछले एक दशक से ज्यादा समय से डंप किया जा रहा है। लगातार कचरे का डंप होने से काफ़ी तादाद में प्लास्टिक कचरे में आता है जिसको आवारा पशु खाते है। प्लास्टिक खाने से काफ़ी पशु वहां मारे जाते है। इसके अलावा आवारा कुत्तों द्वारा भी उस गंदगी को खाया जाता है। कुत्तों के कारण आमजन का आना-जाना भी दूभर हो जाता है। प्लास्टिक और गन्दगी के कारण पर्यावरण भी दूषित हो रहा है जिससे आस-पास के क्षेत्र में दुर्गन्ध फैल रखी है। बदबूदार, प्रदूषित हवा से आस-पास के क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भय सदैव बना रहता है

विधायक ताराचंद सारस्वत ने UDH मंत्री को कुछ दिन पहले ही पत्र लिखकर कालू रोड पर काफी वर्षो से पड़े कचरे के ढेर को हटाने एवं इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की थी। जिसका मंत्री महोदय ने संज्ञान लेते हुए हाईटेक मशीने मौके पर भिजवा दी। जिसका मौके पर पहुंचकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने जायजा लिया और वर्षो पुरानी समस्या के निस्तारण करने और कचरे के ढेर को यहाँ से हटाने का कार्य शुरू करवा दिया गया। क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्रवासियों और क्षेत्र के लिए एक से बढ़कर एक विकास के काम करवा रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, महेश राजोतिया, पार्षद रजत आसोपा, मूलचंद इन्दोरिया, श्याम पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment