एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से बिंझासर से गुसाईंसर बड़ा 33 kv लाइन का काम शुरू

Published on: June 17, 2024

The Khabar Xpress 17 जून 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुसाईसर बड़ा (बिंझासर) 33 kv लाइन जायजा लेने मोके पर पहुंचे। यह लाइन बिजली विभाग एवँ ठेकेदार के बीच आपसी विवाद के कारण इसका काम काफी वर्षो से बंद पड़ा था जिसके कारण मुंगफली बिजाई के समय बिजली की आपूर्ति नही होने कारण क्षेत्र के किसानों भारी नुकसान हो रहा था। विधायक ताराचंद सारस्वत ने उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके तुरन्त काम शुरू करने के निर्देश दिए जिसका बिजली विभाग द्वारा तुरन्त संज्ञान लेते हुए गुसाईसर बड़ा में अधूरे पड़े 33 हजार लाईन का काम शुरू करवा दिया और जल्द ही इसका कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बिजली संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, महेश राजोतिया, सत्यनारायण सारस्वत, मूलचंद इन्दोरिया, पार्षद रजत आसोपा, गोविंद सारस्वत, भगवानसिंह तंवर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment