एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कालूबास के सुने घर में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखो की नगदी और गहने चोरी, देखे पूरी और प्रामाणिक खबर फोटो-वीडियो के साथ

Published on: June 17, 2024

The Khabar Xpress 17 जून 2024। कालूबास के वार्ड 35 के स्व. आशाराम संदीप कुमार सोनी का घर पिछले 2 महीने से बन्द पड़ा था। मकान मालिक संदीप सोनी दिल्ली में व्यवसाय करते है और परिवार सहित वहीं रहते है। संदीप सोनी ने बताया कि जब आज मैंने अपने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि सामने के दोनों कमरे खुले पड़े थे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी के लॉकर तोड़े हुए थे और सोने के गहने व नगदी गायब थी। संदीप सोनी ने बताया कि मेरे घर मे पिछली दीपावली और उसके बाद भी चोरों ने दो बार सेंध लगाने की कोशिश की थी।

कालूबास में पहले भी सीताराम छंगाणी के घर में चोरों ने लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन अभी तक चोरों का पता नही चल पाया है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना कालूबास बीट प्रभारी नरेंद्र सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का मुआयना कर रहे है।

संदीप सोनी ने बताया कि मेरा ये मकान पिछले दो महीने से बन्द था। मैंने आज ही मकान को खोला था। सोनी ने बताया कि चोर घर मे रखे करीब 100ग्राम सोने के जेवरात और डेढ़ लाख से ऊपर नगदी लेकर गए है। चोरों ने हर कमरे की अलमारी और बेड की तलाशी ली है। चोर सीढ़ियों में खिड़की की ग्रिल तोड़ कर अंदर घुसे है। टूटी हुई ग्रिल और ग्रिल तोड़ने का फन्दर यही छोड़कर चले गए। सोनी ने बताया इसके अलावा चोरी किये गए सामान का आंकलन किया जा रहा है।

छत की खिड़की की ग्रिल को तोड़कर घुसे थे चोर
ग्रिल काटने का फन्दर और बिखरा पड़ा सामान

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment