एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मंगल का गोचर बना रहा है राजयोग, धन-वैभव की होगी प्राप्ति, पंडित गोपाल शास्त्री से जाने किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published on: June 1, 2024

The Khabar Xpress 01 जून 2024। 1 जून 2024 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सेनापति मंगल का अपनी ही मूल त्रिकोण राशि मेष में पूरे 42 दिनों के लिए प्रवेश होने जा रहा है। यह राशि परिवर्तन हमारे और आपके जीवन में एक बहुत ही व्यापक फल लेकर आएगा क्योंकि पूरे डेढ़ वर्ष के बाद मंगल ग्रह अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे। जिसके परिणामस्वरुप चार राशियों के लिए बनेगा रुचक नाम का महापुरुष राजयोग, यह राजयोग तब बनता है जब मंगल स्वराशि, मूलत्रिकोण राशि या उच्च राशि में बैठे हो। पंडित गोपाल शास्त्री ने बताया कि पूरे 42 दिनों के लिए इस राजयोग से चार राशियों की चमकने जा रही है किस्मत।

  1. मेष राशि
    आपके लिए यह परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि मंगल देव आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप मान सम्मान, यश वैभव, सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा व दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से कुछ राहत मिलेगी। मंगल ग्रह की चतुर्थ नीच दृष्टि आपके चतुर्थ स्थान पर होने से मां से संबंधित तनाव व प्रॉपर्टी, सुख साधन अर्जित करने में कुछ अर्चना महसूस होंगे। परंतु व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली रहेगा।
  2. कर्क राशि
    आपके लिए मंगल ग्रह एक साथ दो राजयोग आपकी राशि में बनाएंगे पहला राजयोग रूचक नाम का जो आपके करियर के घर पर बनेगा जिसके फलस्वरुप आपको नौकरी में पदोन्नति, ट्रांसफर व सेना,पुलिस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े हुए व्यापारियों को बहुत ही उत्तम लाभ प्राप्त होगा व दूसरा राजयोग केंद्रत्रिकोण जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों के जीवन में कुछ बड़े विशेष बदलाव देखने को मिलेंगे। संतान से संबंधित लाभ व कुछ अकस्मात धन लाभ की स्थिति बनेगी।
  3. तुला राशि
    आपके लिए मंगल ग्रह स्वग्रही होकर सप्तम भाव में धन की जिम्मेदारी लेकर गोचर करेंगे जिसके फलस्वरुप रूचक नाम का महापुरुष राजयोग आपका दांपत्य जीवन के घर में बनेगा अर्थात जीवनसाथी के माध्यम से कुछ विशेष लाभ प्राप्त होंगे व दैनिक इनकम में इजाफा होगा, योजनाओं का क्रियान्वयन सही रूप में होगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कुछ रुका हुआ धन वापस प्राप्ति का योग बनेगा।
  4. मकर राशि
    आपके लिए मंगल ग्रह चतुर्थ भाव पर रूचक नाम का महापुरुष राजयोग बनाएंगे और यह राजयोग उन्नति के दृष्टिकोण से, सुख साधन, प्रॉपर्टी वाहन, जमीन जायदाद के दृष्टिकोण से काफी उत्तम रहेगा। इस राजयोग के द्वारा आपको राजनीति में भी विशेष सफलता प्राप्त होगी व लाभ स्थान के स्वामी होकर मंगल देव आपके चतुर्थ भाव में आ रहे हैं अर्थात इन 42 दिनों में विदेश से लाभ, बड़े भाई बहनों से लाभ प्राप्त होगा। मंगल ग्रह की दृष्टि आपके कर्म भाव पर है जिसके फलस्वरुप कर्म भाव मजबूत होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment