एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सेवाकार्य के लिये सेवाधाम को जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से प्रदत्त वाहन का लोकार्पण

Published on: April 16, 2024

The Khabar Xpress 16 अप्रेल 2024। आज मंगलवार को स्व श्री रतनलाल पारख की स्मृति में जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से एक कार वाहन सेवाभारती संस्था को समर्पित कर लोकार्पित किया गया। मघराज मोतीलाल तापड़िया सेवाधाम प्रांगण में आयोजित एक छोटे समारोह में विधि विधान तथा शुभ मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सामाजिक कार्यकर्ता श्री रूपचंद सोनी ने सेवाभारती के सभी प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवाभारती पिछड़े क्षेत्र के बालक बालिकाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा संस्कार प्रदान करती है।
जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के प्रधान न्यासी जतनलाल पारख ने इस अवसर पर कहा कि सेवाभावी संस्थाएं जब हम प्रवासीजनों को सेवा का अवसर प्रदान करती हैं तो हम लोग उपकृत होते हैं। जन्म भूमि की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। सेवाभारती बच्चों को संस्कारित करती है। आज अपसंस्कृति के प्रसार दौर में अभी समाजों में बच्चों को संस्कारित करने की बहुत आवश्यकता है।
उन्होंने इस अवसर पर यह अपेक्षा प्रकट की कि बच्चों को मातृभाषा राजस्थानी सिखाई जाए। भाषा सीखनेवाले बच्चे यहां की संस्कृति को गहरे से समझ सकेंगे। सेवाभारती के अध्यक्ष इन्द्रचंद तापड़िया ने आभार ज्ञापित किया। नगर के बहुत से गणमान्य जनों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment