एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्वयं सेवकों ने सीखा संस्कारों का महत्व, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर संचालित

Published on: December 30, 2023

द खबर एक्सप्रेस 30 दिसंबर 2023। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर में शनिवार को स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। महाविद्यालय के कार्यवाक प्राचार्य विनोद सुथार ने कहा कि संस्कार विद्यार्थियों की सबसे बड़ी शिक्षा है। इस सात दिवसीय शिविर में संस्कार, सेवा व समपर्ण की सीख दी जाती है। शिविर प्रभारी डॉ.राजेश सेवग ने कहा कि विद्यार्थी खुद से खुद का काम करें। महात्मा गांधी भी सदैव स्वयं का काम स्वयं करने की सीख देते थे। विद्यार्थी उनके आदर्शों को जीवन मे उतारें। शिविर में रंगमंच की साफ सफाई की गई। इस दौरान महावीर प्रसाद धामा, मुकेश कुमार सैनी, सुशील सुथार, दीनदयाल नाई, जगदीश बागवान मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

Leave a Comment