एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सर्दियों में बढ़ती कड़ाके की ठंड न पड़ जाए सेहत पर भारी, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

Published on: December 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 दिसम्बर 2023। सर्दी ने अपना रंग 25 दिसंबर के बाद से ही दिखाना शुरू कर दिया है। हर दिन तापमान नीचे गिर रहा है। सुबह और शाम कोहरे की घनी चादर देखने को मिलती है और आने वाले कुछ दिनों में कोल्ड वेव का प्रकोप बढ़ने लगेगा। पहाड़ों पर जमकर हुई बर्फबारी के बाद से बर्फीली हवाएं परेशानियां बढ़ा सकती हैं। सभी लोगों का सर्दी से बुरा हाल है।

ऐसे में खांसी, जुकाम और सिर में दर्द की परेशानी भी होती है। खासकर उन लोगों को जिनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। ऐसे लोगों को इंफेक्शन और बीमारियां शिकार बना लेती हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों और बड़े-बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो आप अगर कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे, तो ठंड और शीतलहर का कहर आपको छू नहीं पाएगा।

कैसे बचाव करें

  • जरूरत होने पर घर से बाहर जाएं। अगर काम से बाहर जा रहे हैं, तो खुद को पूरी तरह से कवर करें। कान,गला,नाक और हाथ-पैर को अच्छी तरह से ढक कर जाना चाहिए। बाहर जाते समय चेहरे पर मास्क लगाकर जाएं।
  • खुद को हाइड्रेट रखें। सर्दियों में ज्यादातर पानी कम पीते हैं,लेकिन भरपूर पानी पीना का सेवन करना चाहिए। ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पिएं।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए चाय पीने के अलावा आप लैमन टी,ग्रीन टी,ब्लैक टी या वेजिटेबल सूप का सेवन करें।
  • इंफेक्शन से बचाव के लिए भरपूर मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं। विटामिन सी से इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और संक्रमण का खतरा कम रहेगा।
  • स्किन और बालों की देखभाल के लिए ऑयल की मसाज लें और मॉइश्चर का यूज करें।
  • कुछ लोग सोचते हैं कि ठंड से बचने के लिए अल्कोहल का ज्यादा यूज करना चाहिए। ये बिल्कुल गलत है। क्योंकि अल्कोहल बॉडी का टेंपरेचर डाउन करता है और सर्दी लगती है।
  • हाथों- पैरों को ठंड से बचाने के लिए कुछ देर गर्म पानी में रख लें। इससे नमी आएगी और हाथ-पैर गर्म हो जाएंगे। अगर सूजन या नीले दिख रहे हैं, तो डॉक्टर से जाकर मिलें।
  • सर्दी आने पर कुछ लोग घर को एकदम बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा न करें। घर में थोड़ा बहुत हवा आने के लिए वेंटिलेशन करना चाहिए।
  • रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। इसके साथ ही एक चम्मच चवनप्राश भी खाएं। बॉडी गर्म रहेगी और इम्यूनिटी मजबूत रहेगी।
  • अगर सर्दी लग गई है, तो तुलसी, अदरक, लौंग और काली मिर्च से बना काढ़ा पिएं। इससे सर्दी-जुकाम में तुरंत आराम मिलेगा।

इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment