एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विकसित भारत संकल्प यात्रा : संभागीय आयुक्त ने शिविरों का किया निरीक्षण, पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के दिए निर्देश, गुरुवार को 9 हजार से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, श्रीडूंगरगढ़ के धर्मास एवं मिंगसरिया में हुआ आयोजन

Published on: December 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 दिसम्बर 2023। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शहरी क्षेत्र में गंगाथिएटर के पास तथा रतन बिहारी पार्क में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त श्रीमती राजोरिया ने लाभार्थियों से बातचीत की और अन्य पात्र लोगों को भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जुड़ने हेतु प्रेरित किया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में पात्रता रखने के संबंध में जानकारी लेने पहुंचने वाले आमजन के साथ पूरी जानकारी साझा कर योजना से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त के एल मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को बीकानेर ब्लॉक के बरसिंहसर तथा लालमदेसर, नोखा ब्लॉक के साधासर एवं जसरासर में, बज्जू ब्लॉक में छीला कश्मीर एवं गोकुल, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में धर्मास एवं मिंगसरिया में, खाजूवाला ब्लॉक में ग्राम पंचायत 25 केवाईडी एवम 2 केडब्ल्यूएम तथा लूणकरणसर के राजासर उर्फ करनीसर तथा ढाणी पांडुसर में शिविर आयोजित आयोजित हुए।

शिविरों में धरती कहे पुकार के नाटिका का मंचन किया गया ,साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी साझा की।
इन शिविरों के दौरान करीब 16 हजार 500 से अधिक लोगों ने भागीदारी निभाई । 9 हजार लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा 13 हजार से अधिक लोगों को 2047 तक विकसित भारत बनाने में भागीदारी की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को यहां आयोजित होंगे शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड तथा प्राइवेट बस स्टैंड गंगानगर रोड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार बीकानेर ब्लॉक के स्वरूपदेसर तथा मेघासर, नोखा ब्लॉक के गजसुखदेसर एवं बिलनियासर में, बज्जू ब्लॉक में भलूरी एवं बिजेरी, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में इंदपालसर सांखलान एवं इंदपालसर गुदाईसर में, खाजूवाला ब्लॉक में ग्राम पंचायत 34 केवाईडी एवं 3 पीडब्ल्यूडीएम तथा लूणकरणसर के राजपुरा हुडान तथा मनाफरसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment