उपतहसील के सीमांकन के विरोध के स्वर फिर हुए बुलंद, पूनरासर के ग्रामीण पहुंचे विधायक सेवा केंद्र, दिया ज्ञापन

द खबर एक्सप्रेस 26 दिसम्बर 2023। जब से सूडसर ग्राम को उपतहसील बनाया गया था तभी से इसमे शामिल गाँवो के ग्रामवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। लेकिन पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने इन सभी विरोधों की अनदेखी की। इस बार के विधानसभा चुनावों में फिर एक बार उपतहसील में शामिल गाँवो ने अपनी आवाज़ बुलंद की। पूनरासर ग्रामवासियों ने चुनाव में ही ये मांग की थी कि उनके गांव को सूडसर उपतहसील से हटाकर श्रीडूंगरगढ़ में पुनः जोड़ा जाये। आज चुनावो के बाद पूनरासर के ग्रामवासी विधायक सेवा केंद्र पहुंचे और विधायक ताराचन्द सारस्वत की गैरमौजूदगी में उनके पुत्र शिव सारस्वत को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही करने की बात कही। शिव सारस्वत ने शीघ्र ही इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

पूनरासर के जगदीश पारीक, हुक्मनाथ , दुर्गाराम, रणजीत, मोहननाथ, रामेश्वर नाथ ने बताया कि उपतहसील में शामिल करने से ग्रामवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उपतहसील में पर्याप्त कार्मिकों के न होने से ग्रामीणों के काम नही हो पाते और तहसील संबंधित सभी कार्यों के लिए हमें श्रीडूंगरगढ़ ही जाना पड़ता हैं।

\"\"
\"\"

Leave a Comment