एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

छात्रों का दल निकला शैक्षणिक भ्रमण पर, एजी मिशन की नई शैक्षणिक पहल

Published on: December 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 दिसंबर 2023। आज के परिवेश में छात्रों को किताबी अध्ययन के अलावा भी अलग अलग क्षेत्रों के बहुपयोगी विषयों को जानकारी दी जानी जरूरी है ताकि उनका बौद्धिक एवं शैक्षणिक स्तर उच्च कोटि का बने। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल डॉ रजनीश कौशिक ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए ये बताया। डॉ कौशिक ने बताया कि छात्रों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिये आज रविवार को सुबह घने कोहरे के बीच स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं और स्कूल के स्टाफ सुनीता कौशिक, फ़तेंद्र शर्मा, अंजुल सिंह, गोविंद स्वामी, दीपक निर्वाण, हेमलता मोहता, गायत्री प्रजापत, गौरी प्रजापत, सरोज मीणा, गीतिका वासवानी सहित शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। ये शैक्षणिक दल आनंदपुर साहिब, भाखड़ा नंगल डेम, नैना देवी, चिंतपूर्णी माताजी, ज्वाला जी, साइंस सिटी जालंधर, डेरा ब्यास, और अमृतसर में गोल्डन टेंपल, दुर्गयाना मंदिर और अटारी बॉर्डर की सैर करवाएगी। डॉ कौशिक ने बताया कि इन जगहों के बारे में किताबी ज्ञान के अलावा उनके बारे में अधिक जानकारी इन क्षेत्रों में जाकर ही प्राप्त होगी। छात्रों को ऐसे स्थलों के बारे में सापेक्ष ज्ञान प्राप्त होगा और वे बेहतर तरीके से सीखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

Leave a Comment