द खबर एक्सप्रेस 23 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार की मुख्य सड़कों की सफाई के हालात अब किसी भी कस्बेवासियो से छुपे हुए नही है। कस्बे के मुख्य बाजार में गांधी पार्क के पास, स्टेट बैंक के पास , उपजिला अस्पताल के पास आये दिन नालियां अवरुद्ध होने के कारण पानी सड़को पर आ जाता है। चारो तरफ गंदा पानी पसर जाता है और आमजन का इन सड़कों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिये नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कमर कस ली है।नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं सफाई व्यवस्था अपने सुपरविजन में करवा रहे है। आज श्रीडूंगरगढ़ के नेहरू पार्क से लेकर पुरानी पंचायत समिति की सड़क के नालों व चेम्बर को खोला गया। जेसीबी, जेटिंग मशीन और स्थानीय सफाईकर्मियों के साथ इनको साफ करवाया जा रहा है।
द खबर एक्सप्रेस की इस खबर का हुआ असर
आखिर कब सुधरेंगे हालात, कब तक जनता भुगतेगी,
विधायक सारस्वत से बंधी है आम आदमी की आस

आमजन ने की नगरपालिका अध्यक्ष से शिकायतें, चेयरमैन ने सफाई का किया वादा

अवरुद्ध चेम्बर्स की करवाई गई सफाई








