एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आखिर कब सुधरेंगे हालात, कब तक जनता भुगतेगी, विधायक सारस्वत से बंधी है आम आदमी की आस

Published on: December 20, 2023

द खबर एक्सप्रेस 20 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पोस्ट ऑफिस के पास हर पांच दस दिनों में ही हालात इतने खराब हो जाते है कि हर तरफ श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की कार्यप्रणाली और उनके कार्मिको की लापरवाही की चर्चा होने लगती है। स्टेट बैंक के पास गंदे पानी के नाले का ओवरफ्लो होना अब आम बात हो गयी है। आम नागरिकों को भी उस गंदे पानी से होकर ही बैंक में भी जाना पड़ता है और गली से गुजरना भी पड़ता है।

आमजन में विश्वास विधायक ताराचन्द सारस्वत दिलायेंगे निजात

श्रीडूंगरगढ़ की प्रमुख समस्या ही गंदे पानी, बरसाती पानी की निकासी के साथ ही सीवरेज की समस्या है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में हर घर के आगे गली में ही सीवरेज टैंक बनाया हुआ है। सबसे बड़ी समस्या ये है कि ये सीवरेज टैंक भरने के बाद कुछ वर्षो में उसी जगह पर दूसरा टैंक खुदवाया जाता है जिसके कारण कस्बे की हर गालियां नीचे से थोथी होने लग गयी है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासियों को अब एकमात्र आस नवनिर्वाचित विधायक ताराचन्द सारस्वत से है। शहरवासियों का मानना है कि शहर की इस सबसे बड़ी समस्या का निजात विधायक सारस्वत ही दिलायेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय जनओषधि सेवा केंद्र के संचालक किशोर मारू ने बताया कि मुख्य बाजार और कस्बे के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या आम है। उपजिला चिकित्सालय के चारो तरफ पानी का जमावड़ा हो जाता है। आमजन के साथ मरीजों को अस्पताल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गत बरसात में जनाना हॉस्पिटल में बरसात का पानी घुस आया था जिससे मरीजों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। विधायक की इच्छाशक्ति से ही कस्बे की इस बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। हमे आशा है कि नवनिर्वाचित विधायक ताराचन्द सारस्वत प्रमुखता से इस समस्या का निपटान करेंगे। आरटीआई कार्यकर्ता ललितसिंह ओड ने बताया कि कस्बे के गांधी पार्क के पास बरसात के दिनों में 3 फिट तक पानी भर आता है। कस्बे की दुकानों में पानी चला जाता है जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब ईमानदारी और साफ छवि के नव विधायक ताराचन्द सारस्वत ही इस विकट समस्या से निजात दिला सकते है। हिमालय ड्रग हाउस के ललित बाहेती बताते है कि नालों की सफाई नियमित नही होने के कारण महीने में 5-7 बार नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़क पर आजाता है जिससे आम राहगीरों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment