एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण के लिए पीले चावल पहुंचेंगे कल, विहिप और बजरंग दल करेंगे घर घर वितरण

Published on: December 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2023। अयोध्या में भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 22 जनवरी को किया जाएगा। अयोध्या के साथ-साथ पूरे भारत में इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोर-जोर से चल रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस दिन भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निमंत्रण देने के लिए अयोध्या से पीले चावल नोखा जिला विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में पहुंच गए हैं। इन पवित्र चावलों को श्रीडूंगरगढ़ लाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, मंत्री संतोष बोहरा, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत नोखा पहुंच गए है। ये सभी पदाधिकारीगण पीले चावलों के साथ कल सुबह 10 बजे कस्बे के आडसर बास स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेंगे। फिर पूरे कस्बे में इन पवित्र चावलों को रामभक्तों के घरों तक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निमंत्रित करने के लिए वितरित किए जाएंगे। विहिप ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि सुबह 10 बजे श्रीराम मंदिर आडसर बास जरूर पहुंचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

Leave a Comment