एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बिग्गा में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कल से शुभारंभ, बाल व्यास पंडित अक्षय अन्नत गौड़ करेंगे वाचन

Published on: December 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2023। बिग्गा गांव में पंचायत भवन के पास स्थित श्रीठाकुरजी मंदिर के सामने श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सोमवार से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा।कथा का वाचन स्वामी कुशाल गिरी महाराज के पावन सानिध्य में होगा।
श्रीठाकुरजी मंदिर पुजारी गोपालराम सेवग ने बताया कि कथा का वाचन बारह वर्षीय बाल व्यास पंडित अक्षय अन्नत गौड़ करेंगे।कलश यात्रा सोमवार सुबह साढ़े दस बजे श्रीठाकुरजी मंदिर से निकलकर कथा स्थल पहुचेगी।कलश यात्रा के पश्चात व्यास पूजन व भागवत पूजा का विशेष कार्यक्रम होगा।कथा का वाचन दोपहर बारह बजे से सांय चार बजे तक होगा।नानी बाई का मायरा का वाचन रात्रि में सवा सात बजे से दस बजे तक होगा।
विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय पीड़ित गौवंश,जीव जंतुओं के हितार्थ सात दिवसीय विशाल संगीतमय श्रीमद भागवत कथा एवम नानी बाई मायरा का आयोजन ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है।भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 24 दिसम्बर को तथा हवन 25 दिसम्बर को सुबह सवा नो बजे से होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

Leave a Comment