एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बेहद गुणकारी है घर का बना सफेद मक्खन, फायदे इतने की आप भी खाए जरूर

Published on: December 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 17 दिसम्बर 2023। खानपान की बात हो और भारत और यहां के लोगों का जिक्र न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। यहां न तो व्यंजनों की कमी है और न ही इन्हें खाने वालों की। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि हम भारतीय खाने के बड़े शौकीन हैं, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपने लाजवाब स्वाद की वजह से हमारे देश दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई तरह के व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं। सफेद मक्खन इन्हीं में से एक है, जिसे लगभग हर घर में बनाया जाता है।

इसका इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह पराठे, सरसों का साग और मक्की की रोटी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद दोगुना कर देता है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। स्वाद में दमदार सफेद मक्खन सेहत के लिए भी काफी गुणकारी है। आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे-

हड्डियों के लिए गुणकारी

सफेद मक्खन विटामिन डी और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए विटामिन डी जरूरी है, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

ऊर्जा बनाए रखे

घर में बना सफेद मक्खन हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन सोर्स है, जो आपको ऊर्जा से भरपूर रखने में मदद करता है।

इम्युनिटी बूस्ट करे

सफेद मक्खन में मौजूद कुछ विटामिन और फैटी एसिड कंटेंट आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में भूमिका निभाते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

यह विटामिन ए, डी और ई जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरा होता है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देता है।

त्वचा को हेल्दी बनाए

सफेद मक्खन विटामिन ई और ए जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ त्वचा में योगदान देता है और इसकी रंगत को बढ़ावा देता है।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment