एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सर्दियों में रोजाना खाएं भीगे हुए अंजीर, विटामिन्स का है खजाना, कई बीमारियों से रहेंगे दूर

Published on: December 14, 2023

द खबर एक्सप्रेस 14 दिसम्बर 2023। सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में अंजीर खाने के भी बड़े फायदे हैं। इसे सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। आप सर्दियों में अपने दिन की शुरुआत अंजीर से कर सकते हैं। इसे रात में एक कप पानी में भिगो दें और अगले दिन इसे खाएं। चाहें तो आप इसे अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं। अंजीर में विटामिन-ए, पोटैशियम, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए बिना देर किए अंजीर खाने के फायदों के बारे में जानते हैं।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए अंजीर रामबाण इलाज हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसे खाने से मल त्यागने में मदद मिलती है। जिससे आप कब्ज से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा अंजीर पेट में गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में अंजीर शामिल करना चाहिए। इसे खाने से रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। इसमें पाए जाने वाले एब्सिसिक एसिड, मैलिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे यौगिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करे

हाई बीपी को कंट्रोल करने में पोटैशियम अहम भूमिका निभाता है। अगर आप हाई बीपी से परेशान रहते हैं, तो अंजीर को अपनी डाइट का जरूर हिस्सा बनाएं। इसे खाने से बीपी का स्तर सामान्य रहता है। इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

अंजीर खाने से हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों के विकास में सहायक है।

ग्लोइंग स्किन के लिए

अंजीर में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए जरूरी हैं। अंजीर खाने से आपकी त्वचा को पोषण मिलता है, इसलिए सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अंजीर खा सकते हैं।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment