एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

वजन घटाना हो या शुगर कंट्रोल करना हो, कलौंजी का पानी है कई समस्याओं में फायदेमंद

Published on: December 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 दिसम्बर 2023। बिस्किट्स, कुकीज़ और भी कई तरह के डेजर्ट में ऊपर नजर आने वाले छोटे-छोटे, काले-काले बीज, जिन्हें कलौंजी कहते हैं के स्वाद से तो आप वाकिफ होंग, लेकिन क्या इसके फायदों के बारे में जानते हैं आप? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि कलौंजी एक बहुत ही फायदेमंद हर्ब है, जिसका आज से नहीं बल्कि सालों से खाने के अलावा चिकित्सा पद्धति में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एक खास तरह का फ्लेवर मौजूद होता है, जो कई जरूरी पोषक तत्वों को लिए होता है। कलौंजी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को कई सारे फायदे, आइए जानते हैं। 

कलौंजी का पानी पीने के फायदे 

1. ब्लड शुगर लेवल रहता है नॉर्मल

ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना और कम होना, दोनों ही सिचुएशन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे हमारे शरीर के कई अंग डैमेज हो सकते हैं। जिसमें किडनी, आंखें और पैर भी शामिल हैं इसलिए इसे कंट्रोल में रखना जरूरी है। कलौंजी एक ऐसा हर्ब है, जिसका पानी पीने से डायबिटीज को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है।  

2. कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से भी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हाई होने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है, तो अगर आपको बिना दवाइयों से इसे कम करना है, तो कलौंजी का पानी कर सकता है इसमें आपकी मदद। 

3. वेट लॉस में मददगार

कलौंजी का सेवन यहां तक कि वजन घटाने में भी बेहद असरदार है। क्योंकि इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है। जल्द फायदे के लिए कलौंजी को गुनगुने पानी में उबाल लें फिर इसे छानकर पूरा दिन थोड़ा-थोड़ा पीते रहें। 

4. स्किन के लिए हेल्दी 

कलौंजी का पानी सेहत के साथ ही हमारे बालों और स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। इसका पानी पीने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और उसका ग्लो भी बढ़ता है। पीने के साथ ही कलौंजी के तेल लगाने से भी चेहरे से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। नियमित रूप से इसका पानी पीने से शरीर से मौजूद अशुद्धियां बाहर निकल जाती हैं, जिससे चेहरे की चमक बढ़ती है। 

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment