एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचन्द सारस्वत पहुंचे पीबीएम हॉस्पिटल, जानी घायल की कुशलक्षेम

Published on: December 9, 2023

द खबर एक्सप्रेस 09 दिसम्बर 2023। आमतौर पर नेता चुनाव के समय आमलोगों के पास जाने और उनका हालचाल पूछने में समय नहीं लगाते परंतु कम ही ऐसे राजनेता होते हैं जो चुनाव जीतने के बाद भी जरूरतमंद की मदद को तैयार रहते हैं। क्षेत्र के गांव बेरासर के युवक जेठाराम पुत्र जोगाराम मेघवाल को कल रात्रि को घर से खेत जाते हुए अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों ने रात को ही पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। हादसे का पता चलने पर श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद सारस्वत ने सरस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सारस्वत को मदद के लिए भेजा। मनोज कुमार ने अपने साथियों राजकुमार बेरासर, मनोज कुमार बेरासर, भेरूरतन जस्सू, ओमप्रकाश, महेंद्रसिंह बीका, पवन शर्मा आदि के साथ रात को ही पहुंच कर यथासंभव मदद की। आज दोपहर विधायक श्री सारस्वत स्वयं पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से मिलकर यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित डॉ से जानकारी प्राप्त कर समुचित इलाज के निर्देश दिए। घायल युवक के रिश्तेदार दुर्गाराम मेघवाल और शिवलाल मेघवाल बनिया ने बताया कि विधायक महोदय की इस सहृदयता के वो कायल हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment