एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

वजन से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, सर्दियों में शलजम खाने के हैं गजब के फायदे

Published on: December 7, 2023

द खबर एक्सप्रेस 07 दिसंबर 2023। सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक है शलजम, जो मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसे खाने से शरीर में विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम आदि पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। आप शलजम को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहे तो आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं, इसके अलावा शलजम का जूस भी पी सकते हैं। इसकी सब्जी भी काफी टेस्टी होती है। चलिए बिना देर किए जानते हैं, सर्दियों में शलजम खाने के क्या फायदे हैं।

हाई बीपी के मरीजों के लिए 

शलजम हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है। शलजम रक्त में प्लेटलेट्स को एक साथ चिपकने से भी रोकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शलजम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन आंखों के लिए लाभदायक है । इसे खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं, इसके अलावा और मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

वजन कम करने में मददगार

आप शलजम को वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद लिपिड शरीर में जमा फैट्स को कम करता है।

पाचन के लिए लाभदायक

शलजम फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसे खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

शलजम में विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए गुणकारी

शलजम विटामिन बी9 का समृद्ध स्रोत है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है। यह मां और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए काफी लाभदायक है। अगर आप मां बनने वाली हैं, तो अपनी डाइट में शलजम जरूर शामिल करें।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment