एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

2023 विधानसभा चुनावों में आधी आबादी के प्रतिनिधित्व की संख्या घटी, मात्र 20 विधायको ने ही की जीत दर्ज

Published on: December 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 दिसंबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव अब सम्पन्न हो चुके है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज कायम रखते हुए सरकार को बदल दिया है। राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। विधानसभा की 199 सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती रविवार को हुई। इसमें भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई। आठ निर्दलीय जीत चुके हैं, तीन सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। दो सीटें बसपा के खाते में गई हैं। एक-एक आरलपी और आरएलडी ने जीती है।

इन चुनावों में आधी आबादी के प्रतिनिधियो ने विधानसभा में सिर्फ 10 प्रतिशत ही जीत हासिल की है। हालांकि राजस्थान की 16वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटकर 20 रह गई है जो पूर्व में 23 थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नौ-नौ महिला उम्मीदवार जीती हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सदन में जगह बनाई है।

इस विधानसभा चुनाव में जीतीं कांग्रेस की नौ महिला उम्मीदवारों में शिमला देवी (अनूपगढ़), सुशीला डूडी (नोखा), रीटा चौधरी (मंडावा), शिखा मील बराला (चौमूं), शोभारानी कुशवाह (धौलपुर), अनिता जाटव (हिंडौन), इंद्रा (बामनवास), गीता बरवार (भोपालगढ़), रमिला खड़िया (कुशलगढ़) शामिल हैं।

भाजपा की नौ महिला विधायकों में दीया कुमारी (विद्याधर नगर), अनिता भदेल (अजमेर दक्षिण), मंजू बाघमार (जायल), शोभा चौहान (सोजत), दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद), कल्पना देवी (लाडपुरा), वसुंधरा राजे (झालरापाटन), सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व), नौक्षम चौधरी (कामां) शामिल हैं।

चुनाव में निर्दलीय के रूप में जीत हासिल करने वाली अन्य दो महिला विधायक रितु बनावत (बयाना) तथा प्रियंका चौधरी (बाड़मेर) हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 50 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें 20 भाजपा, 28 कांग्रेस और दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि, मुख्य राजनीतिक दलों की केवल 18 महिलाएं ही चुनाव जीत सकीं।

2018 के चुनावों में, भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने 27 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। कांग्रेस की 12, भाजपा की 10 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की एक उम्मीदवार और एक स्वतंत्र महिला उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। राज्य में कुल सीटें 200 हैं लेकिन मतदान से पहले उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण 2023 और 2018 के विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर चुनाव हुआ। 2018 में, रामगढ़ सीट पर बाद में चुनाव हुआ जहां सफिया जुबेर जीती और विधानसभा में महिला विधायकों की कुल संख्या 24 हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment