एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अंतिम परिणामो में भाजपा 8125 वोट से विजय, कांग्रेस दूसरे नम्बर पर, 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Published on: December 3, 2023

द खबर एक्सप्रेस 03 दिसम्बर 2023। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां माकपा कॉंग्रेस की टक्कर में भाजपा को सीधा फायदा मिला और भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत ने 65690 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। सारस्वत के निकटम प्रतिनिधि कोंग्रेस के मंगलाराम गोदारा ने कुल 57565 वोट हासिल किए है। जो माकपा के गिरधारीलाल से 1067 वोट अधिक है। यहां माकपा व कोंग्रेस की हुई जबरदस्त फाइट में भाजपा को फायदा हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद प्रीति शर्मा की जामनी जप्त हुई है। पूर्व विधायक किशनाराम नाई से समर्थन प्राप्त प्रीति शर्मा ने नोटा से भी कम वोट हासिल किए। जो निराशाजनक प्रर्दशन कहा जा सकता है। युवा नेता विवेक माचरा, बसपा के राजेन्द्र बापेऊ सहित 11 उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सकें।
भाजपा व कोंग्रेस का वोट बैंक बढ़ा, माकपा को हुआ नुकसान…
गत विधानसभा चुनावों से बढ़त बनाते हुए इस बार भाजपा को कुल वोट 65690 प्राप्त हुए। इसी प्रकार दूसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा ने 57565 वोट प्राप्त किये। यहां भाजपा व कोंग्रेस दोनों का वोट बैंक बढ़ा है। कोंग्रेस का वोट बढ़ने के बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा। तीसरे नम्बर पर रहे गिरधारीलाल महिया ने 56498 वोट हासिल किए। जो कि पिछले चुनावों से करीब 20 हजार वोट कम है।

कार्यकताओं ने एक साथ मनाई होली व दिवाली…
भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भजपाबके कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान बाजार में जमकर आतिशबाजी की गई। लोगों ने गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकताओं ने ढोल नगाड़ों पर होली व दिवाली एक साथ मनाई। शुरू में यहां हुए रोचक संगर्ष के चलते लोग एक दूसरे से रुझानों की जानकारी लेते हुए नजर आएं।

यह जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित..
भाजपा से नवनिर्वाचित हुए विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि मैं यह जीत कार्यकताओं को समर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि विधानसभा छेत्र में विकास कार्यों को महव दूंगा। विकास में कोई कमी नहीं आएंगी।
ताराचन्द सारस्वत
विधायक, श्रीडूंगरगढ़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment